शादी के महज 13 दिनों बाद किया सुसाइड; सुसाइड नोट में लिखीं ससुराल वालों के जुल्म की दास्तां

हिसार । हिसार में सोमवार को एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. बड़ी बात यह है कि युवक ने यह खौफनाक कदम शादी के महज 13 दिनों बाद उठाया. मरने से पहले उसने अपने ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप भी लगाए हैं. जिसके आधार पर पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस ने मृतक युवक के भाई के बयान भी दर्ज किए हैं जिसमें उसने अपने भाई की मौत का जिम्मेदार सास-ससुर,दो साले और चाचा ससुर को ठहराया है.

HISAR NEWS 3

प्राप्त जानकारी अनुसार चरखी दादरी के गांव पेलपा का 23 वर्षीय जयदीप हिसार के ऋषि नगर एरिया में किराए के कमरे पर रहता था. इसी कमरे में उसका चुन्नी से लटकता हुआ शव बरामद हुआं हैं. जयदीप के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने अपने ससुराल वालों पर टॉर्चर करने के आरोप लगाएं है. सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक के बड़े भाई धनराज की शिक़ायत पर भिवानी के गांव आसलवास निवासी धर्मबीर (ससुर) ,लाली (सास) ,साले प्रदीप व मनजीत के अलावा चाचा ससुर वीरभान के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस को दी शिकायत में मृतक जयदीप के बड़े भाई धनराज ने बताया कि उसके छोटे भाई जयदीप की शादी 26 जून को आसलवास निवासी मनीषा के साथ हुई थी. शादी के एक सप्ताह तक दोनों गांव में हीं रहें. उसके बाद जयदीप अपनी प्राइवेट नौकरी की ड्यूटी करने हिसार आ गया. धनराज ने कहा कि जयदीप फोन पर बता रहा था कि उसके ससुराल वाले बार-बार परेशान कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

वह जल्द ही इस मामले में पंचायत करके निपटारा करना चाहते थे लेकिन उससे पहले ही उसके पास फोन आया कि जयदीप ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. इसके बाद उसने व जयदीप के एक साथी ने दरवाजा तोड़कर उसकी लाश को बाहर निकाला. जयदीप के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था,जिसे पुलिस के हवाले कर दिया है. सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.