अनोखा मामला: मरने के लिए रेलवे ट्रेक पर लेटा युवक, ट्रेन आई और फिर….

रोहतक । रोहतक जिले से एक अनोखा वाक्या सामने आया है. यहां एक युवक के उपर से पूरी ट्रेन गुजर गई और उसे मामूली खरोंच तक नहीं आई. ऐसा भी नहीं है कि युवक किसी हादसे का शिकार हो गया हो बल्कि खुद अपनी मर्जी से मरने के लिए ट्रेक के उपर लेटा था. 35 सेकंड तक मौत युवक के सिर पर नाचती रहीं ,मगर वह सकुशल बच गया. किसी ने इस घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया.

rohtak train boy viral video

दरअसल भिवानी से दिल्ली जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस के सामने कलानौर की बसाना फाटक के समीप एक युवक पटरी पर लौट गया. बीच पटरी पर लौटने की वजह से युवक की जान बच गई. पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है.

हालांकि फाटक पर खड़े लोगों ने उसे आवाज लगाकर हटने को कहा लेकिन वह नहीं हटा. जब ट्रेन युवक के उपर से गुजरी तो लोगों ने सोचा कि वह मर गया. लेकिन जैसे ही ट्रेन गुजरी तो वह ट्रेक से उठकर चल दिया. फाटक पर मौजूद कुछ युवकों ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

वीडियो वायरल के बाद जीआरपी थाना पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक ने शराब पी रखी थी. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब वह उठकर चला तो उसके कदम लड़खड़ा रहे थे.

गोरखधाम एक्सप्रेस के सामने युवक के पटरी पर लौटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है. वायरल वीडियो के माध्यम से युवक का पता लगाया जा रहा है. आरोपी युवक की पहचान के बाद आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा: नरेंद्र सिंह, एसएचओ, जीआरपी थाना रोहतक

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.