सोनीपत में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, युवक-युवतियों को पुलिस ने पकड़ा आपत्तिजनक स्थिति में

सोनीपत । पुलिस ने जिस्मफरोशी का धंधा करने वाले कारोबारियों पर नकेल कसनी अब शुरू कर दी है. सीएम फ्लाइंग में बीती 8 जुलाई को मुरथल के तीन ढाबों से इस धंदे से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद मंगलवार को सोनीपत कुंडली थाना पुलिस ने टीडीआइ मॉल में चल रहे स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है. यहां से पांच युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है. दरअसल इन्हें आपत्तिजनक स्थिती में पकड़ा गया था. इसके बाद सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया.

sonipat latest spa center news

इस मामले की जानकारी देते हुए सोनीपत एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया, कि DSP लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में टीडीआई मॉल में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. मौके से आपत्तिजनक स्थिती में पांच युवतियों और युवकों को गिरफ्तार किया गया है. कोर्ट में पेश कर सभी को जेल भेज दिया गया है, और इस मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस को यहां कई जगहों पर जिस्मफरोशी के कारोबार की जानकारी मिल रही थी. इस पर सीएम फ्लाइंग में बीती 8 जुलाई को मुरथल के तीन ढाबों में से इस धंदे से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई से देह व्यापार के धंधे में लिप्त धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts