MDU रोहतक यूजी-पीजी एग्जाम डेटशीट की जारी, यहाँ से देखे

रोहतक | महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी (MDU) ने देर रात करीब 12 बजे यूजी पीजी एग्जाम की डेट शीट जारी कर दी है. 23 जुलाई से परीक्षाएं शुरू होंगी. ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाएं एक साथ कराई जाएगी. दोपहर दो से शाम 5 बजे तक परीक्षाएं कराई जाएंगी. ऑनलाइन परीक्षा देने वालों को 1 घंटे पहले लोग इन करना होगा.

MDU

वहीं सोमवार को उच्चतर शिक्षा विभाग नए कैंपस में ऑफलाइन परीक्षा के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी कर दी थी. इससे पहले एमडीयू भी परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी कर चुका था. हालांकि डीएचएआई की एसओपी आने के बाद ही डेटशीट जारी की गई है. एमडीयू और संबद्ध कॉलेजों में यूजी और पीजी की प्रैक्टिकल परीक्षा भी 22 जुलाई तक पूरी कराई जाएगी.

विवि और कॉलेज कैंपस में ऑफलाइन परीक्षा देने आने वालों के लिए मास्क पहनना और शारीरिक दूरी रखना अनिवार्य किया गया है. परीक्षा केंद्रों पर करीब 30 मिनट पहले आना होगा. सभी विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की Covid 19 गाइडलाइन का पालन परीक्षा हॉल में करना होगा. परीक्षार्थियों के हाथ सेनिटाइज और थर्मल स्केनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा.

ऑफ़लाइन और ऑनलाइन परीक्षा दोनों ही मोड में विवरणात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे. ऑनलाइन परीक्षा वही दे सकता है, जो कोरोना या किसी अन्य गंभीर रोग से संक्रमित हैं. और नियमानुसार विभागध्यक्ष ऑनलाइन परीक्षा के लिए अनुमति दे चुका है. इसके अलावा हरियाणा दिल्ली के अलावा राज्यों के और विदेशी विद्यार्थी भी ऑनलाइन मोड में परीक्षा दे सकते हैं. हालांकि कम से कम 7 दिन पहले विभागाध्यक्ष को अनुमति के लिए मेल करनी होगी.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts