दुष्यंत चौटाला ने की उचाना हल्के पर सौगातों की बौछार, बनेगा एक और महिला कॉलेज

जींद | अपने विधानसभा क्षेत्र उचाना कलां के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कई नई घोषणाओं की झड़ी लगाई. इनमें उचाना में एक और नया महिला कॉलेज, एक रुरल इंजिनियरिंग कॉलेज निर्माण सहित क्षेत्र के औद्योगिक,नहरी, ग्रामीण सड़क विकास आदि से संबंधित कई बड़ी घोषणाएं शामिल हैं. उपमुख्यमंत्री ने पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उचाना हल्के के पदाधिकारियों और कार्यकताओं की मीटिंग ली. करीब पांच घंटे तक चली इस मैराथन बैठक के दौरान दुष्यंत चौटाला ने उचाना हल्के से पहुंचे एक-एक व्यक्ति से रुबरु होते हुए उनकी समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया.

dushant chautala

कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना शहर रेलवे लाईन पार दुर्जनपुर,काकड़ोद सहित अन्य कोई भी गांव ऐसा हों जहां सड़क के साथ पंचायती जमीन हों , वहां पर महिला कॉलेज बनाया जाएगा. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नीलोखेड़ी में सरपंचों को बेहतर कार्य सिखाने का ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है,उसी तर्ज पर एक रुरल इंजिनियरिंग कॉलेज उचाना हल्के में बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि यहां पर कम खर्च पर कैसे गांवों का विकास ज्यादा हो सकें, इसके लिए सरपंचों को ट्रेनिंग दी जाएगी. इस ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण के लिए करसिधुं, खेड़ी मंसानिया, डूमरखां, कटवाल, बधाना में जमीन चिन्हित की जाएगी.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विभाग द्वारा किए गए सर्वे में सामने आया है कि उचाना हल्के के अलेवा ब्लॉक में जूते-चप्पल की फैक्ट्रियां ज्यादा है. उन्होंने कहा कि सरकार यहां इससे जुड़ा लघु उद्योग स्थापित करेंगी , जिससे सभी एक जगह पर जूते-चप्पल की फैक्ट्रियां लगा सकें.

खेतों के रास्ते होंगे पक्के

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि खेतों को जाने वाले कच्चे रास्ते 25 किलोमीटर तक के पहले पक्के किए जा चुके हैं और आने वाले एक साल के दौरान और 25 किलोमीटर के रास्ते पक्के किए जाएंगे. हल्के के पांच करम और छः करम की चौड़ाई के कच्चे रास्तों को पक्का करने के लिए भी सरकार विशेष प्रयास करेंगी.

यह भी पढ़े -  पंचकूला निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, कुमारी शैलजा की पसंद पर लगी मुहर

डिप्टी सीएम ने बताया कि नहरी विभाग के रजबाहा पर 113 करोड़ रुपए खर्च करने का एस्टीमेट तैयार हो चुका है. उन्होंने कहा कि हल्के के विकास में कोई कोर- कसर नहीं छोड़ी जाएगी. उपमुख्यमंत्री ने हल्का वासियों से कहा कि उचाना की छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वे हर समय तैयार है. इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने हल्का वासियों से उनका व उनके परिवार का हाल-चाल पूछा और किसानों की फसल- बाड़ी , मौसम आदि के बारे में भी पूछा.

इस बैठक में जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, जींद जिला प्रधान कृष्ण राठी, उचाना जजपा प्रभारी जगदीश सिहाग, जोरा सिंह डूमरखां, राजबीर भौगंरा,भलेराम श्योकंद,साब छातर, शमशेर नगूरां, यशपाल बुडायन,विजय कुंडू, रणधीर घोघड़ियां, प्रवीण डोहाना खेड़ा, नरेंद्र खापड़, शकुंतला खटक समेत जोन के हिसाब से विलेज,जोन प्रभारी, पार्टी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.