MDU: PG पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 5 अगस्त से, जल्द उपलब्ध होंगे रोल नंबर

रोहतक । महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) की DDE की PG पाठ्यक्रमों MA, MSC व M कॉम की फाइनल वर्ष वार्षिक स्कीम की फुल, री अपीयर व इम्प्रुमेंट की परीक्षाएं 5 अगस्त से शुरू होंगी. परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर BS सिंधु ने बताया कि इन परीक्षाओं के नंबर जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

MDU

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्व विद्यालय में सोमवार से PG चौथे सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो गई हैं. परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर BS सिंधु ने बताया कि COVID-19 नियमों का पूर्णतः पालन करते हुए, PG चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही हैं. बता दें कि UG की सम सेमेस्टर की एग्जाम भी गत 23 जुलाई से शुरू हो चुकी हैं.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts