बहन की अरदास भी नहीं आई काम, राखी बंधवाकर घर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

हिसार । जहां पूरे हरियाणा प्रदेश में रक्षाबंधन पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है वहीं इस पावन पर्व के अवसर पर एक दुखद खबर भी सामने आई है. गांव भिरड़ाना में रक्षाबंधन पर्व पर अपनी बहन से राखी बंधवाकर बाइक पर घर लौट रहे युवक को एक तेल के टैंकर ने टक्कर मार दी. घायल युवक को फौरन उपचार के लिए हस्पताल लें जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

Accident

प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब के जिला पातड़ा के गांव खुआ डेयरी निवासी पम्मा अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए शनिवार देर शाम गांव भिरड़ाना आया था. राखी बंधवाकर जब वह बाइक से वापिस लौट रहा था तो शहर के सिरसा- हिसार हाईवे पर गांव माजरा के नजदीक हिसार की तरफ से आ रहे एक तेल के टैंकर ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पम्मा बाइक समेत दूर जाकर गिरा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पम्मा को हस्पताल लेकर आई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.

यह भी पढ़े -  हिसार में मौसम का कहर, 6 सब स्टेशन और 29 फीडर ठप; घंटों गुल रही बिजली

रक्षा का धागा भी नहीं बचा पाया जान

रक्षाबंधन पर्व पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती है लेकिन यहां पर पम्मा की बहन की अरदास काम नहीं आई. जिस भाई की कलाई पर बहन एक घंटे पहले राखी बांध रही थी उसे क्या मालूम था कि शायद ही वह आगे कभी ऐसा कर पाएंगी. इस हादसे के बाद बहन के साथ-2 परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है।

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.