कैथल: दुकानदार को उधारी मांगना पड़ा महंगा, पेट में कैंची घोप कर की हत्या

कैथल । हरियाणा के कैथल जिले से एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है. यहां शहर के तलाई बाजार में मामूली उधारी को लेकर एक चाय वाले को मौत के घाट उतार दिया. मिली जानकारी अनुसार रितेश नामक एक व्यक्ति तलाई बाजार में चाय बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था. पास में ही राजु नाम के एक व्यक्ति की टेलर की दुकान चलाता है. जब चायवाला सोमवार शाम टेलर राजु की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने गया तो उनकी बकाया राशि को लेकर आपस में कहासुनी हो गई. इसके बाद टेलर राजु ने चायवाले के पेट में कपड़ा काटने वाली कैंची घोप दी.

kaithal news 4

गंभीर रूप से घायल रितेश को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. रितेश की मौत के बाद कैथल पुलिस ने धारा -302 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि रितेश के परिवार में उसकी पत्नी व एक बच्चा है जिनके पालन-पोषण का एकमात्र सहारा मृतक रितेश ही था.

आरोपी फरार

सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.