हिसार में बीजेपी नेता की भतीजी को गाय ने ऐसे उठा-उठा कर पटका जैसे सात जन्मों की दुश्मन हों, घटना सीसीटीवी में कैद

हिसार । हिसार शहर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अभी सांड की टक्कर लगने से हुई एक बुजुर्ग की मौत को एक दिन भी नहीं बीता था कि एक गाय ने एक युवती को टक्कर मारकर बूरी तरह से घायल कर दिया. घायल युवती फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं जहां उसका उपचार चल रहा है. ये पूरा घटनाक्रम गली में लगें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है.
बता दें कि युवती भाजपा नेता करण सिंह रानौलियां की भतीजी है. युवती अपने घर के पास स्थित गली से गुजर रही थी कि अचानक गाय ने हमला बोल दिया. गली से गुजर रहे लोगों ने युवती को बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन गाय युवती को लगातार अपनी टांगों से कुचलती रही. वहां मौजूद लोगों ने युवती को बचाने के लिए टांग पकड़कर उसे गाय के नीचे से घसीटा,तब जाकर युवती गाय के चंगुल से मुक्त हो पाई.

Besahara Pashu

गली में निकलना हुआ मुश्किल

घायल युवती की मां ने बताया कि आवारा पशुओं का बूरा हाल है. लोग दुधारू गायों का दूध निकाल कर उन्हें सूना छोड़ देते हैं और शाम को बाइक पर आते हैं व गायों को दौड़ाते हुए वापिस अपने घर ले जाते हैं. बच्चों का गलियों में खेलना मुश्किल हो गया है. दोपहर को बेटी को सामान लाने के लिए भेजा था लेकिन घर पहुंचने से पहले ही गाय ने उसको बुरी तरह से रौंद दिया. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन आवारा पशुओं का उचित इंतजाम किया जाएं ताकि लोग सुकून की जिंदगी जी सके. अब तो घरों से बाहर निकलते समय डर लगने लगा है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.