हरियाणा के 60 JBT शिक्षक वैरिफिकेशन में फैल, FIR दर्ज होगी बड़ी कार्रवाई 

चंडीगढ़ । हरियाणा में 60 JBT शिक्षक मुसीबत में फंस गए हैं और उन पर बड़ी कार्रवाई की तलवार लटक गई है. ये शिक्षक फिजिकल वेरिफिकेशन में फेल हो गए हैं. ऐसे में नौकरी के जाने के बाद भी उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी. ये शिक्षक पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल मेें भर्ती किए गए थे.

Teacher

दरअसल पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में वर्ष 2010-2011 में करीब 9500 जूनियर बेसिक ट्रेंड JBT की भर्ती में हुई थी. इसमें चयनित 756 शिक्षकों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशानों की फारेंसिक जांच करवाई गई थी.जानकारी के मुताबिक जांच रिपोर्ट में 60 JBT शिक्षकों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इनके हस्‍ताक्षर और अंगूठे के निशानों का मेल नहीं हुआ. इसके साथ ही राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो और मधुबन स्थित फारेंसिक लैब की रिपोर्ट मिलने के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं.

मौलिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से आरोपित शिक्षकाें के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने को कहा है. 3 सितंबर तक सभी DEEO को कार्रवाई रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. हाई कोर्ट के निर्देश पर सभी 756 शिक्षकों की फिजिकल वेरिफिकेशन कराई गई थी जिनमें 60 की रिपोर्ट संदिग्ध मिली है. 

अगले आदेश तक खुला रहेगा कर्मचारी चयन आयोग का पोर्टल

दूसरी तरफ हरियाणा सरकार ने ग्रुप-सी व ग्रुप-डी की नौकरियों के लिए संचालित किए जाने वाले ‘कामन एलिजिबलिटी टेस्ट’ के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को अगले आदेशों तक बढ़ा दिया है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का पोर्टल www.onetimeregn.haryana.gov.in अब अगले आदेश तक खुला रहेगा. यह जानकारी आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने दी है. उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. 

गौरतलब है हरियाणा में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल में भर्ती हुए 60 JBT शिक्षक फिजिकल वैरिफिकेशन में फैल हो गए हैं. अब इन शिक्षकों के खिलाफ़ बड़ी करवाई होगी और FIR दर्ज करवाई जाएगी. 

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts