हरियाणा का 3 वर्षीय मासूम करेगा एवरेस्ट पर चढ़ाई, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

गुरुग्राम । ‘कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों’ जी हां , इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है गुरुग्राम का रहने वाला मात्र 3 वर्षीय हेयांश. जिसने इस याणी सी उम्र में ही एवरेस्ट पर चढ़कर इतिहास बनाने की ठान ली है. इससे पहले यह रिकॉर्ड एक साढ़े चार साल के बच्चे के नाम है. लेकिन उस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने की तैयारी कर रहा है गुरुग्राम जिले का 3 वर्षीय हेयांश.

everest

बता दें कि 3 वर्षीय हेयांश गुरुग्राम जिले के गांव बाबड़ा बांकेपुर का रहने वाला है. इस नन्हे बालक का हौसला , जुनून और कारनामा सुनकर हर कोई आश्चर्य चकित हो रहा है. ये नन्हा बालक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहा है और बीते डेढ़ वर्ष से हिमालय की वादियों और पहाड़ों में कड़ा प्रशिक्षण ले रहा है.

हेयांश के ट्रेनर ने बताया कि हेयांश को एवरेस्ट पर चढ़ाई करने से पहले पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जा रहा है. उसके खाने पीने से लेकर उसको कड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है. मासूम बालक का प्रोत्साहन और हौसला-अफजाई करने के लिए मैनकाइंड कंपनी भी आर्थिक मदद कर रही है. हेयांश के एवरेस्ट फतह करने को लेकर काठमांडू ( नेपाल) से सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में PM आवास योजना से 323 परिवारों को मिला घर, 537 हुए थे आवेदन

हेयांश के पिता मंजीत कुमार ने बताया कि बचपन से ही उसे स्ट्रांग बनाने के लिए खाने-पीने की स्पेशल चीजें दी जा रही है. जंक फूड्स आदि से हेयांश को दूर रखा गया है. उन्होंने बताया कि हेयांश 8 सितंबर से एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए अपना अभियान शुरू कर देगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.