डेरा प्रमुख राम रहीम को हैं सफेद दाढ़ी काली होने का इंतजार, मानवाधिकार आयोग के सामने रखी थी मांग

रोहतक । साध्वियों से यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारियां जेल में बंद सिरसा डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को इंतजार है कि उनकी सफेद हो चुकी दाड़ी कब काली होगी. बता दें कि एक सप्ताह पहले हरियाणा मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस एसके मितल सुनारियां जेल के निरीक्षण पर आएं थे तब बाबा ने आयोग के समक्ष यह मांग रखी थी.

ram rahim

आयोग ने बाबा राम रहीम की इस मांग पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है. बता दें कि डेरा प्रमुख राम रहीम को साल 2017 में सीबीआई की विशेष अदालत ने साध्वियों से यौन संबंध मामले में 20-20 साल की सजा सुनाई थी. तब से बाबा राम रहीम रोहतक की सुनारियां जेल में बंद हैं. चार साल से जेल में बंद डेरा प्रमुख राम रहीम किसी न किसी मामले को लेकर चर्चाओं में बना रहता है.

महम डीएसपी हुएं थे सस्पेंड

डेरा प्रमुख ने पहले खेती करने के लिए अदालत से पैरोल की मांग की थी. बाद में बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल ली. इसके बाद अप्रैल से जून माह के दौरान बीमार होने के चलते बाबा राम रहीम को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई, गुरुग्राम मेदांता हॉस्पिटल व एम्स दिल्ली लें जाया गया. जुलाई महीने में डेरा प्रमुख राम रहीम को इलाज के लिए दिल्ली एम्स हॉस्पिटल लें जाया गया था. इस दौरान महम डीएसपी पर आरोप लगे थे कि रोहतक वापसी के दौरान राम रहीम से बाहरी लोगों ने मुलाकात की थी जिसके चलते महम डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.