राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं में प्रवेश की तिथि बढ़ी, जाने कब तक होंगे एडमिशन

भिवानी । हरियाणा में शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए राजकीय एवं अराजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं हेतु दाखिला लेने की तारीख बढ़ाई गई है. अब विधार्थी 20 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं.

School Students

इस बारे में जानकारी देते हुए सैकेंडरी शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कक्षाओं में संस्था के मुखिया द्वारा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी / जिला अधिकारी से अनुमति प्राप्त कर बिना विलम्ब शुल्क के दाखिले किए जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसके बाद सैकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक की अनुमति से इन कक्षाओं में एडमिशन किए जा सकते हैं. शिक्षा विभाग के इस फैसले से निश्चित तौर पर उन बच्चों को राहत पहुंची होंगी जो किसी कारणवश दाखिला लेने से वंचित रह गए थे. शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए मौके का वे जरुर फायदा उठाना चाहेंगे.

यह भी पढ़े -  भिवानी की प्रीति पंवार ने फाइनल में बनाई जगह, अब गोल्ड मेडल पर निगाहें
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.