ऐलनाबाद उपचुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हो गए पवन बेनीवाल

नई दिल्ली । ऐलनाबाद से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रहे पवन बेनीवाल ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है. वह हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा की अगुवाई में पार्टी में शामिल हो गए हैं. उनके साथ BJP से टिकट के दावेदार रहे उद्यमी अशोक गोयल मंगालीवाला, पूर्व सांसद तारा सिंह के बेटे इनेलो नेता कंवरजीत सिंह ने भी कांग्रेस ज्वाइन की है. 

BJP

बता दें कि कुछ महीने पहले दो बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले पवन बेनीवाल ने भाजपा को अलविदा कहा था. जिसका ऐलान उन्होंने किसानों के बीच पहुंचकर किया था. इस ऐलान के दौरान उन्होंने कहा था वह तीन कृषि कानूनों को लेकर आहत हैं और बीजेपी की ऐसी किसान विरोधी नीतियों से वह अब ऊब चुके है. जिसके चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया है. 

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts