बच्चे को लेकर सास और दामाद में खींचातानी, वीडियो हुआ वायरल

सोनीपत । हरियाणा के जींद के रहने वाले युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर सोनीपत में अपनी सास की गोद से बच्चे को छीनने का प्रयास किया. बता दें कि उन्होंने अपराधियों की तरह बच्चे को झपटना चाहा. उनमें से एक ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था. जैसे ही सास और दामाद में छीना झपटी हुई तो लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने दोनों युवकों को जमकर पीटा. बच्चे को छीनने और मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

jind

बच्चे को लेकर सास और दामाद हुई छीना -झपटी

जींद के ईश्वर नगर के रहने वाले संदीप चुघ ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी बिना जानकारी के लंदन चली गई है. साथ ही वह बड़े बेटे को अपने साथ ले गई. वही छोटे बेटे को सोनीपत में अपने मायके छोड़ गई. इसको लेकर दोनों का कोर्ट में विवाद चल रहा है. संदीप ने स्थानीय कोर्ट के साथ ही हाईकोर्ट और लंदन की अदालत में भी पत्नी बच्चों को दिलाने का केस दायर किया हुआ है. वही संदीप को उसकी पत्नी ललिता चुघ ने बताया कि दोनों बच्चे उसके साथ लंदन में है. वहीं दूसरी ओर संदीप को जानकारी मिली कि उसका एक बच्चा सोनीपत के शिवाजी नगर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा है.

वही उसने दावा किया कि वह बड़े बेटे से मिलने आया था. संदीप चुघ और उसके साथी सुनील कुमार को लोगों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया. अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला सुषमा अरोड़ा 2 साल के बच्चे को लेकर गली में टहल रही है. इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक उनकी गोद से बच्चे को छीनने की कोशिश करते हैं. यह देखकर सुषमा शोर मचाने लग जाती है. बच्चे को लेकर दोनों में खींचातानी होती देख आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.