पुलिस थाने में सुबह हुआ पति और पत्नी में समझौता, रात को पति ने की तेजधार हथियार से पत्नी की हत्या

जींद । हरियाणा के जींद जिले के घोघड़िया गांव में कल रात घरेलू कलह की वजह से पति ने तेजधार हथियार से पत्नी पर वार करके, उसकी हत्या कर दी. बता दें कि महिला के पिता कर्मवीर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति के साथ साथ 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया. वहीं पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की शिनाख्त 28 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है.

death

पति ने की तेजधार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या 

वहीं पुलिस ने कहा कि घरेलू कलह की वजह से पूनम के पति पवन ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी. पवन को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिस वजह से आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था. पूनम ने पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी. जिसका समझौता रविवार को दिन में हुआ था और रात को पवन एवं उसके परिजनों ने कथित रूप से पूनम की हत्या कर दी.

वहीं पुलिस ने बताया कि मृतिका की गर्दन तथा कंधे पर तेजधार हथियार के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने बताया कि कर्मवीर की शिकायत पर पूनम के पति पवन, देवर नसीब, यासीन, ससुर भीमा,सास रजनी और मामा ससुर जापान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता कि संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इन दिनों जींद जिले में अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं. आज सुबह ही खबर सामने आई थी कि जींद जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. महिला थाना पुलिस ने गोहाना रोड पर स्थित एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया.  इस मामले में चार महिलाओं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़े -  22 अप्रैल को जींद में लगेगा जॉब फेयर, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.