पति ने पत्नी के गले पर धारदार कस्सी मार कर की हत्या, कांड के बाद आरोपी फरार

हिसार। पुंडरी के साथ लगते फतेहपुर के प्रजापत मौहल्ले में उस वक्त सनसनी मच गई जब पति ने ही अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर डाली और हत्या को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में और इलाके में हड़कंप मच गया और घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

Murder

वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक हत्या करने वाले पति का नाम प्रेम सिंह बताया जा रहा है, जिसने देर रात करीब 1:30 बजे अपनी 45 वर्षीय पत्नी संतोष को गले पर कस्सी मारकर मौत के घाट उतार दिया. रात को ही हत्यारे पिता ने अपने बेटे से कहा कि तुम्हारी मां मर चुकी है और वह घर से बाहर निकल गया.

 

बेटे को लगा कि पहले की तरह इस बार भी पिता उसके साथ मजाक कर रहा है. इसलिए बेटे ने हत्यारे पिता की बातों पर ध्यान नहीं दिया. लेकिन काफी देर बाद जब बेटे ने अपनी मां को ऊपर जाकर देखा तो उसने अपनी मां को मृत पाया. उसे संतोष का शव खून से लथपथ मिला. तब मौके पर पुलिस को सूचना दी गई.

यह भी पढ़े -  Safai Karamchari Jobs: सफाई कर्मचारी भर्ती शुरू, 28 जुलाई से पहले करें आवेदन

पुलिस ने की कार्यवाही
पुलिस ने शुरुआती जांच आरंभ की तो पुलिस ने पाया कि मृत संतोष के गले पर कस्सी के निशान थे. पुलिस ने मौके से कस्सी बरामद कर ली है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है. बातचीत में पता लगा है कि मृत सन्तोष के पति प्रेम सिंह ने ही उसका कत्ल किया है, जो कि भगोड़ा है.

बेटे रवि की शिकायत पर हत्यारे पति के खिलाफ दफा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts