शर्मनाक: शराब पीकर पिता ने बेटी के साथ की अश्लील हरकतें, जब मां ने किया रोकने का प्रयास तो सिर पर मारी रोड

जींद । हरियाणा के जींद जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें एक व्यक्ति ने शराब पीकर अपनी ही बेटी के साथ अश्लील हरकतें की. वह अपने कपड़े उतारने लगा, जब पत्नी ने रोकने का प्रयास किया तो उसे रोड मारकर घायल कर दिया. बता दें कि लहूलुहान हालत में महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वही सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में व्यक्ति के खिलाफ धारा 354, 323, 506, 509 के तहत मामला दर्ज किया.

Rape

जींद जिले में रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बता दें कि शहर की एक कॉलोनी की 23 साल की युवती ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि अक्टूबर शाम को वह करीब 5:00 बजे घर पर थी. उसी वक्त उसकी मां सुनीता बाथरूम में नाह रही थी. तभी उसका पिता संतलाल शराब पीकर घर आया. फिर उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. वह अपने कपड़े उतारने लगा,  तब शोर मचा कर उसने अपनी मां को बुलाया. मां ने छुड़ाने का प्रयास किया तो पिता ने रोड से हमला कर मां का सिर फोड़ दिया.

यह भी पढ़े -  वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, जींद होकर चलेगी कटरा- दादर स्पेशल ट्रेन

परिजनों ने उसकी मां को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया. वहीं जांच अधिकारी एएसआई रीना रानी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी व्यक्ति को नामजद कर उसके खिलाफ छेड़छाड़ करने, हमला करने की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच करनी शुरू कर दी है. सोमवार दोपहर बाद आरोपी को न्यायाधीश अरविंद बंसल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.