प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की बेरहमी से हत्या, सड़क किनारे मिला शव

जींद । हरियाणा के जींद के गांव रामपुरा में एक युवक अपने दोस्त को साथ लेकर युवती से मिलने आया. उस युवक की शनिवार रात को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बता दें कि युवक के पकड़े जाने पर उसका दोस्त मोटरसाइकिल लेकर मौके से भाग गया. रविवार सुबह युवक का शव सफीदों असंध रोड पर सच्चा सौदा गुरुद्वारा के निकट पड़ा हुआ मिला. सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

police 7

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की बेरहमी से हत्या

पुलिस ने बताया कि करनाल जिले के गांव डेरा गुजराखीया निवासी 24 वर्षीय प्रिंसपाल अपने दोस्त आकाशदीप के साथ मोटरसाइकिल पर शनिवार रात को रामपुरा गांव में एक युवती से मिलने आया. जब प्रिंसपाल युवती से मिलने के लिए उसके घर गया तों उसका दोस्त मोटरसाइकिल थोड़ी दूर लेकर खड़ा हो गया. इस दौरान युवती के परिवार जनों की नींद खुल गई. प्रिंसपाल को मौके पर ही पकड़ लिया गया. वहीं परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी .

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

वहीं थोड़े दूर खड़े उसके दोस्त को उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया तो वह मोटरसाइकिल लेकर वहां से भाग गया. रात को पकड़े गए प्रिंसपाल का शव रविवार सुबह सफीदों असंध मार्ग पर खून से लथपथ मिला. मृतक के पूरे शरीर पर चोट के कई निशान थे. आशंका जताई जा रही है कि प्रिंसपाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.