बालाजी जातें समय हुआ हादसा, महिला सहित तीन की मौत

रेवाड़ी । मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने जा रहे रेवाड़ी जिले के लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. हादसा शुक्रवार रात राजस्थान के कस्बा किशनगढ़ बास के नजदीक बम्बोरा घाटी में हुआं. हादसे में रेवाड़ी निवासी एक महिला और युवक सहित तीन लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Accident

पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी के गांव जाटूसाना निवासी विनोद व मंजू,कोसली निवासी कपिल और शादीपुर निवासी आशीष इको कार में सवार होकर मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे. बम्बोरा घाटी के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. कार में सवार आशीष व मंजू की मौत हो गई जबकि कपिल व विनोद गंभीर रूप से घायल हुए हैं. गांव चोर बसई निवासी रसीद भी इस कार की चपेट में आ गया जिससे उसकी भी मौत हो गई. दोनों घायलों को उपचार के लिए अलवर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

गांव में हुआ अंतिम संस्कार

गांव शादीपुर निवासी आशीष गुड़ियानी में शादीपुर मोड़ पर हलवाई की दुकान चलाते थे. शुक्रवार की रात को वह अन्य लोगों के साथ मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने के लिए रवाना हुए थे.रात को करीब 2 बजे परिजनों को हादसे की सूचना मिली. राजस्थान पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए.शनिवार को दोनों का उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.