हादसा: कंटेनर-ऑटो की हुई जबरदस्त टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत 3 घायल

नंहू । हरियाणा के नंहू जिले के मालव व आकेड़ा गांव के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिस वजह से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं छह लोगों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. 3 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. जिसको देखते हुए उन्हें दिल्ली ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, परंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वही तीन घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है.

Accident

हादसे में परिवार के 6 लोगों की मौत 3 घायल

बता दें कि यह हादसा नेशनल हाईवे नंबर 248a पर हुआ. जहां एक कंटेनर और सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई. ऑटो में एक ही परिवार के 9 सदस्य सवार होकर अपने गांव कुलावट राजस्थान के लिए जा रहे थे. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 2 महिलाएं और 1 बच्ची शामिल है. वही तीन गंभीर रूप से घायल सदस्यों को दिल्ली ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया,  परंतु गुरुग्राम पहुंचते ही रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया. तीन घायलों का इलाज  नंहू के शहीद राजा हसन का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. यह हादसा इतना जबरदस्त था कि सीएनजी ऑटो बुरी तरह तहस-नहस हो गया.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.