सोनीपत डबल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपितों पर रखा 1 लाख का इनाम, पुलिस को 24 घंटे का अल्टिमेटम

सोनीपत । सोनीपत जिले के गांव हलालपुर में डबल मर्डर केस का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पहलवान निशा व उसके भाई सूरज की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को दहिया खाप के प्रतिनिधियों ने महापंचायत की. महापंचायत ने सोनीपत पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय दिया है. वहीं इस पंचायत के दौरान पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि डबल मर्डर केस के आरोपियों पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है. पुलिस की चार क्राइम ब्रांच टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें कि डबल हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी कोच पवन और उसके साथी पुलिस से छिपते फिर रहे हैं.

nisha

क्या है पूरा मामला

पहलवान निशा दहिया हलालपुर गांव में स्थित सुशील कुमार एकेडमी में अभ्यास करती थी. 10 नवंबर की शाम जब वो अपनी मां और भाई के साथ एकेडमी में आई तो वहां मौजूद कोच पवन और उसके साथियों ने तीनों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में 6 गोलियां निशा को जबकि तीन गोलियां उसके भाई को लगी थी. उसकी मां को भी एक गोली लगी है. गोली लगने से निशा और उसके भाई सूरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल मां को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

यह भी पढ़े -  सोनीपत- कुंडली रूट के यात्रियों को बड़ी राहत, ई- बसों की संख्या हुई दोगुनी; पहले की तरह मान्य रहेंगे इनके पास

वारदात की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. हालांकि इस घटनाक्रम से गुस्साए ग्रामीणों ने एकेडमी में जमकर तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि अकेडमी का कोच पवन पहलवान निशा दहिया पर बूरी नजर रखता था और अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था. तंग आकर निशा ने इस बात को घर पर बता दिया था जिसके बाद निशा की मां और भाई एकेडमी में आएं थे. जब मां और भाई ने कोच पवन से इस बारे में बातचीत की तो गुस्साए कोच ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया.

वहीं इस मामले को लेकर एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि मृतक लड़की निशा यहां एकेडमी में प्रैक्टिस करने आती थी. शुरुआती जांच में इस हत्याकांड का आरोप कोच पवन और उसके साथियों पर लगाया जा रहा है. उनकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम गोहाना और खरखोदा में लगातार छापेमारी कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.