HDFC क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट ऐसे देखे, जाने प्रोसेस

नई दिल्ली । अगर आप क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो बैंक की तरफ से हर महीने आपको पूरे महीने का लेखा-जोखा एक स्टेटमेंट में समेट कर दिया जाता है. बता दें कि आप अपने स्टेटमेंट को पाने के लिए कुरियर ईमेल या दोनों विकल्पों को चुन सकते हैं. बैंक आपकी इच्छा अनुसार आपको स्टेटमेंट भेज देंगे.

HDFC Bank

एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को नेट बैंकिंग के जरिए भी स्टेटमेंट देखने की सुविधा प्रदान करता है. आपको भी अपने मासिक स्टेटमेंट को बारीकी से देखना चाहिए, अगर उन स्टेटमेंट में कोई ऐसी ट्रांजैक्शन हुई है जिसकी आपको जानकारी नहीं है, तो आपको तुरंत बैंक से संपर्क करना चाहिए.

क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट देखते समय इन बातों का रखे ध्यान

लेनदेन : क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में बीते 1 महीने के दौरान की गई सभी ट्रांजैक्शन तारीख के हिसाब से एक सूची में दी गई होती है. बता दें कि देश के अंदर और देश के बाहर किए गए इन लेन-देन की सूची अलग-अलग हो सकती है. खाते में आए भुगतान की राशि के आगे Cr लिखा होता है. इसका मतलब है कि आपके खाते में पैसे आए हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

तारीख :  स्टेटमेंट जारी करने की तारीख के अलावा अपनी पेमेंट करने की तारीख को भी ध्यान से देखें.

बकाया राशि:  स्टेटमेंट की अवधि के दौरान किए गए लेनदेन की कुल राशि और न्यूनतम देय राशि को ध्यान से देखें.

सीमा: अपनी क्रेडिट सीमा, उपलब्ध क्रेडिट सीमा और उपलब्ध कैश सीमा की जानकारी रखें.

रिवॉर्ड पॉइंट की जानकारी : इस सेक्शन में आपको स्टेटमेंट की अवधि के दौरान मिले रिवोर्ड पॉइंट और कुल जमा पॉइंट की जानकारी मिलती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.