हरियाणा में 28 नवंबर तक बढ़ा महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा, जाने क्या-क्या पूरी तरह खुलेगा

चंडीगढ़ |प्रदेश सरकार ने कोरोना के बीच महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा को 28 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया है. अब योजनाबद्ध तरीके से ही प्रत्येक संस्थान को खोला जाएगा. आपको बता दें कि सिनेमा होटल आदि पूरी क्षमता के साथ पहले ही खुल चुके हैं. लेकिन कोरोना गाइडलाइन का इन्हें पालन करना पड़ेगा.

lockdown

जानिए विस्तार से

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव करने के लिए सभी संस्थानों को योजनाबद्ध तरीके से खोलने का फैसला लिया है. सरकार ने यह भी साफ कर दिया कि कोरोना कि सभी गाइडलाइनओं का पालन करना अनिवार्य होगा. जिसमें पूरे स्टॉफ तथा विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगा होना जरूरी है.

जाने क्या क्या खुलेगा 

इसके अतिरिक्त रेस्टोरेंट्स, बार, जिम, स्पा, होटल, मॉल, क्लब हाउस, सिनेमा हॉल पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे. हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन विजय वर्धन ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किए है. यह कदम कोरोना महामारी से बचाव करने के लिए उठाए गए हैं.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

जिन भी संस्थानों को खोलने की रियायत दी गई है. उन्हें कोरोना कि  गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा. यदि ऐसा नहीं किया गया तो उन पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है. यह सूचना हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन विजय वर्धन ने दी है.