हरियाणा में आज फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई क़ीमत

चंडीगढ़ । रविवार सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई क़ीमत जारी कर दी है. आज हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. हरियाणा में आज पेट्रोल के दाम में 0.03 पैसे की कटौती हुई है जिसके बाद पेट्रोल का दाम 95.30 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल की कीमत की बात करें तो डीजल की कीमत में भी 0.03 पैसे की कटौती हुई है जिसके बाद हरियाणा में डीजल 86.53 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

PETROL

बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 नवंबर से कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपए प्रति लीटर है तो वहीं डीजल 80.90 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर रोज सुबह 6 बजें बदलाव किया जाता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की अधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.