हरियाणा में फिर कम हुएं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है आज का रेट

चंडीगढ़ । मंगलवार को सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई क़ीमत जारी कर दी है. आज फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. हरियाणा में आज पेट्रोल की कीमत 95.27 रुपए प्रति लीटर है तो वहीं डीजल की कीमत 86.50 रुपए प्रति लीटर है,जोकि सोमवार के मुकाबले 3 पैसे कम है.

Petrol Diesel Price 1

पेट्रोल की बात करें तो हरियाणा के पानीपत जिले में सबसे कम 95.13 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे अधिक 97.41 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. डीजल का दाम भी सिरसा में सबसे ज्यादा है. यहां डीजल 88.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

अगर बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर रोज सुबह 6 बजें बदलाव किया जाता है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें क्या हैं. इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. इन्हीं मानकों के आधार पर रोज पेट्रोल रेट और डीजल रेट तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.