HPSC ने स्थगित की HCS मुख्य परीक्षा, जारी हुआ नोटिस

पंचकुला | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने HCS की मुख्य परीक्षा जो 3-5 दिसंबर 2021 आयोजित होनी थी उस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. इस परीक्षा का आयोजन पंचकूला में होना था लेकिन प्रशासनिक कारणों के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है.

hpsc

आप सभी जानते हैं कि सितंबर माह में इस परीक्षा के लिए प्रथम चरण की परीक्षा ली गई थी तथा उस में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए दूसरे चरण की परीक्षा होनी थी.परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जल्दी जारी किया जाएगा. आयोग की तरफ से यह नोटिस आज यानी 20 नवंबर 2021 को जारी किया गया है, जिसके अनुसार HCS 2021 की मुख्य परीक्षा जो 3-5 दिसंबर 2021 को होनी थी उसे स्थगित कर दिया गया है.

उम्मीदवारों से निवेदन है और अधिक जानकारी के लिए वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.