हरियाणा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी की खुशियां मनाकर लौट रहे 6 लोगों की मौत

कैथल । हरियाणा के कैथल जिले से एक बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पुंडरी क्षेत्र में आज सुबह करीब साढ़े सात बजे दो गाड़ियां आपस में टकरा गई. इस भयंकर सड़क हादसे में एक महिला समेत 6 लोग मौत के मुंह में समा गए. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

Accident

मिली जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह कैथल के पूंडरी ब्लॉक में राजेंद्र रोड़ पर दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयंकर था कि दोनों गाड़ियों में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बाकी घायलों को फटाफट कैथल सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान एक के बाद एक 4 और लोगों की मौत हो गई. फिलहाल इस सड़क दुघर्टना में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें एक बच्चा भी है.

पूंडरी थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूंडरी क्षेत्र के पाई गांव के पास दोनों गाड़ियों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हुई है. एक गाड़ी में जींद की तरफ जा रहें विनोद,बाला, सोनिया और विराज सवार थे. विनोद और उसकी पत्नी की मौत हो गई. वहीं दूसरी ओर बारात से लौट रही कार के ड्राइवर बरेली निवासी सत्यम, पूंडरी निवासी रमेश, हिसार निवासी शिवम और नरवाना निवासी अनिल की मौत हो गई.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.