पेट्रोल-डीजल के बाद महंगी हुई CNG, जानें दिल्ली हरियाणा समेत इन सभी राज्यों में नए रेट

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. सीएनजी की बढ़ी हुई कीमत आज सुबह 6 बजें से लागू हो गई है. दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा और राजस्थान में भी सीएनजी की कीमतों को रिवाइज किया गया है.

CNG PUMP BHIWANI

14 नवंबर को बढ़ी थी कीमतें

सरकारी कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने बताया है कि राजधानी में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 14 नवंबर को भी दिल्ली एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ था.14 नवंबर को दिल्ली में सीएनजी के दामों में 2.28 रुपये का इजाफा हुआ था. वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 2.56 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी. पेट्रोल-डीजल की महंगी कीमतों को झेल रहे आम आदमी के लिए अब सीएनजी की बढ़ी कीमतें झटका देने वाली है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

जानें क्या हो जाएंगे नए रेट्स

  • शनिवार से दिल्ली में सीएनजी 53.04 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी.
  • गुरुग्राम में CNG की कीमत 60.4 रुपये प्रति किलो हो गई.
  • हरियाणा के रेवाड़ी में सीएनजी की नई दरें 61.10 रुपये प्रति किलोग्राम है.
  • करनाल और कैथल में सीएनजी की संशोधित कीमतें 59.30 रुपये प्रति किलोग्राम हैं.
  • राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमन्द में सीएनजी की संशोधित कीमतें 67.31 रुपये प्रति किलो हो गई हैं.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.