सोनीपत | मोदी सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया था, लेकिन अभी तक अन्य सभी मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर जारी है. इसी बीच सोनीपत कुंडली बॉर्डर पर टीडीआई मॉल के सामने धरना दे रहे निहंग जत्थेबंदी ने वापस जाने की तैयारी शुरू कर दी है.
आंदोलन से वापिसी कर रहे है निहंग जित्थेबंदी
निहंगो ने बताया कि वे आज देर रात को अपने डेरे गुरदासपुर लौट जाएंगे. उन्होंने अपने टेंट को समेट लिया है. एक टेंट का सामान तो ट्रक में रखा जा चुका है और दूसरे ट्रक में घोड़े ले जाए जा रहे हैं.
वही निहंग जत्थे में शामिल हरविंदर सिंह का कहना है कि अब घर वापस जाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है. क्योंकि हमें आदेश है कि सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की बात मान ली है, जो छोटी मोटी मांगे बची है उन्हें भी संयुक्त किसान मोर्चा देख लेगा. इसलिए हम जाने की तैयारियां कर रहे हैं.
