अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज से दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग, पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज

हिसार । हरियाणा में दहेज मांगने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अब ताजा मामला हरियाणा के हिसार जिले से सामने आया है जहां एक अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज ने अपने पति व सास-ससुर पर दहेज के लिए मारपीट करने व पति के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज करवाया है. महिला मुक्केबाज ने आरोप लगाया है कि उससे फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग की जा रही है और शारिरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ना दी जा रही है.

CAR IMAGE

महिला मुक्केबाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी को लगभग नौ महीने हों चुके हैं. शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग फॉर्च्यूनर गाड़ी, सोना व 60 लाख रुपए की मांग करते आ रहे थे लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं होने पर मुक्केबाज के साथ मारपीट की गई और यौन शोषण भी किया गया.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति, ससुर और सास के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना, यौन उत्पीड़न की धारा 323, 34, 354, 376, 377, 406, 498, 500 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.