बेगुनाही साबित करने के लिए दे दी जान, घर के अंदर फंदे पर लटके मिले 3 शव

जींद।जिलें के गांव धनौरी में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है. यहां एक ही परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध मौत से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. परिवार के तीनों लोगों द्वारा फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का पता चलते ही पुलिस समेत पूरा गांव सन्न है. एक महीने में एक ही परिवार के चार सदस्य आत्महत्या कर चुके हैं. मृतकों में पति, पत्नी और उसका बेटा शामिल है.

fasi

आत्महत्या करने से पहले तीनों मां-बेटा और बाप फेसबुक पर लाइव आए थे. इस दौरान बेटे ने कहा कि हमने किसी को नहीं मारा है,हम बेकसूर हैं. बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले ओमप्रकाश के भाई बलराज ने अपने खेत में कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली थी. इस पूरे मामले को इसी हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है.

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक महीने पहले गांव के ही एक शख्स नन्हा की लाश नहर में पड़ी मिली थी. नन्हा के घरवालों ने इस हत्या का शक मृतक ओमप्रकाश और उसके भाई बलराज पर जताया था. फिलहाल मौके पर गढ़ी थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

गढ़ी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि परिवार के तीनों सदस्य मकान में फांसी के फंदे पर लटकते हुए पाए गए हैं. मृतकों पर पूर्व में हुएं एक मर्डर का संदेह था. वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एक पहलू से जांच की जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.