खुशखबरी: ई-श्रम कार्ड धारकों के खातों में आए 1 हजार रुपए, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली । असंगठित क्षेत्र के कामगारों व मजदूरों जिन्होंने अपना ई-श्रम कार्ड बनवा लिया है, उनके लिए यह खबर खुशी देने वाली है. बता दें कि करीब चार माह पूर्व केन्द्र सरकार की के रोजगार एवं श्रम मंत्रालय ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए ई- श्रम योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत श्रमिकों को प्रतिमाह केन्द्र सरकार की ओर से एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

MANREGA

अगर आपने भी इस योजना के तहत ई- श्रम कार्ड बनवाया था तो फटाफट अपना बैंक खाता चैक कीजिए क्योंकि सोमवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लगभग दो करोड़ श्रमिकों को भरण- पोषण भत्ता दिया है. इस योजना के पहले चरण में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के बैंक अकाउंट में एक-एक हजार की धनराशि ट्रांसफर की गई है.

जिन श्रमिकों ने 31 दिसंबर तक ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा लिया था,ये उन्हीं लोगों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई है. अगर आपने भी 31 दिसंबर तक पोर्टल पर पंजीकृत कर लिया था तो आपको फटाफट अपना बैंक अकाउंट चेक करना चाहिए. बता दें कि यूपी सरकार ने इस योजना के तहत श्रमिकों को हर महीने 500 रुपए देने की घोषणा की थी. यह लाभ केवल उन्हीं श्रमिकों को मिलेगा जिन्होंने अभी तक श्रम विभाग की किसी भी योजना का लाभ नहीं उठाया हों.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यह फैसला कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लिया है ताकि श्रमिकों को कुछ आर्थिक राहत प्रदान की जा सकें. दिसंबर से लेकर मार्च तक इन श्रमिकों को 500 रुपए प्रति माह भत्ता दिया जाएगा. आप अपने खाते में क्रेडिट हुई राशि को बैंक ब्रांच में जाकर पता कर सकते हैं. इसके अलावा UPI या फिर एटीएम के जरिए भी इसे चेक किया जा सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.