हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना, बोले दिल्ली का अनियंत्रित कोविड संक्रमण कर रहा है हरियाणा को प्रभावित

चंडीगढ़ । हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली से लगते सभी एनसीआर जिलों में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे है जिसका प्रभाव हरियाणा पर पड़ रहा है. अनिल विज ने कहा हमारे स्वास्थ्य प्रबंध पूरे है साथ ही सभी मरीजों का इलाज भी किया जा रहा है और कोरोना वैक्सीनेशन में भी तेजी की जा रही है.

anil vij 2

अनिल विज ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की अब तक पहली डोज 100% तक लगाई जा चुकी है वही, 77% तक दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है. इसके अलावा अभी तक 7 लाख बच्चों को टिका लगवाया जा चुका है. आपको बता दे कि जिस भी बच्चे ने टिकाकरण नहीं करवाया है उसको स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

पंजाब के मुख्यमंत्री पर किए तीखे वार

विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चिन्नी द्वारा चुनाव की तारीख बढ़ाने की मांग पर तीखे वार करते हुए कहा कि जो प्रत्याशी हार रहा होता है वह चुनाव नहीं चाहता और चुनाव से बचने के लिए नए – नए तरीके ढूंढता फिरता है. आपको बता दे कि चिन्नी ने चुनाव की तारीख बढ़ाए जाने के लिए चुनाव आयोग से मांग की थी.

अखिलेश को भी लिया घेरे में

अनिल विज ने समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा की वो भारतीय जनता पार्टी की चिंता छोड़ अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की चिंता करे तो बेहतर होगा. क्योकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की किसी भी सीट के लिए चुनाव लड़ेगे तो उनका जीतना निश्चित ही है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.