हरियाणा सरकार ने प्रीति भारद्वाज का बढ़ाया कार्यकाल, जाने विस्तार से

चंडीगढ़ । महिला आयोग के चेयरपर्सन का कार्यभार संभाल रही प्रीती भारद्वाज को हरियाणा सरकार ने अब वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया है और रेनू भाटिया को हरियाणा राज्य महिला आयोग की नई चेयरपर्सन के रुप में नियुक्त किया है. रेनू भाटिया भाजपा नेत्री और फरीदाबाद की रहने वाली है. रेनू काफी लंभे समय से भाजपा में काम कर रही हैं साथ ही फरीदाबाद नगर निगम की डिप्टी मेयर भी रह चुकी हैं. चेयरपर्सन के लिए रेनू की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है.

preeti

सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधान सचिव जी. अनुपमा ने सोमवार को रेनू भाटिया और प्रीती भारद्वाज की नियुक्ति का आदेश जारी किया था. इन पदों के नियम व शर्तें बाद में जारी की जाएंगी. आपको बता दे कि प्रीती भारद्वाज से पहले राज्य आयोग की अध्यक्षता प्रतिभा सुमन संभाल रही थी.

रेंनू भाटिया ने किया आभार व्यक्त

रेंनू भाटिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मूलचंद शर्मा, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के साथ – साथ सभी राजनेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं पर खड़ी उतरेंगी और ईमानदारी और लगन के साथ काम करेंगी.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.