NTPC CBT 2 तथा ग्रुप डी की परीक्षा हुई स्थगित, मामले को सुलझाने के लिए नई समिति का हुआ गठन

नई दिल्ली । RRB NTPC की स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर लगातार विरोध चल रहा था. एनटीपीसी रिजल्ट के विरोध में देशभर में व्यापक आंदोलन चल रहा था. इन्हीं हालातों को देखते हुए रेलवे ने आज एक बड़ा फैसला दिया है. रेलवे ने एनटीपीसी परीक्षा तथा ग्रुप डी की परीक्षा को अगले आदेश तक रोक दिया है. रेल मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक एवं प्रवक्ता राजीव जैन द्वारा यह जानकारी दी गई है.

EXAM CENTER

प्रवक्ता के अनुसार परीक्षा से संबंधित सभी मामलों पर एक बार फिर से विचार किया जाएगा. इन पर दोबारा विचार करने के बाद कोई बीच का रास्ता निकाला जा सकेगा. अभी छात्रों में ज्यादा आक्रोश है जिसके कारण वे लगातार रेलवे को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं. और साथ ही साथ आम पब्लिक भी इसकी चपेट में आ रहे हैं.

रेलवे ने आश्वासन दिया है कि छात्रों की आपत्तियों पर विचार किया जाएगा तथा इसके अलावा ग्रुप डी की परीक्षा के लिए कैसे रास्ता निकाला जाए उस पर भी मंथन किया जाएगा. फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए अगले आदेश तक दोनों परीक्षाओं को रोक दिया गया है.

नई समिति का हुआ गठन 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए एक समिति का भी गठन किया है. यह समिति विरोधी उम्मीदवारों की आपत्तियां सुनेगी और इन पर विचार करने के बाद अपनी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सोपेंगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

यहां करें आपत्ति दर्ज 

जिन भी उम्मीदवारों को एनटीपीसी सीबीटी वन परीक्षा को लेकर कोई आपत्ति है वह अपनी आपत्ति rrbcommittee@railnet.gov.in पर जाकर दर्ज करा सकते हैं. रेलवे बोर्ड के सभी चेयर पर्सन को भी कहा गया है कि वह उम्मीदवारों की आपत्तियों को सुने तथा उन्हें कमेटी तक पहुंचाएं.

उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए 3 सप्ताह का समय दिया गया है. उम्मीदवार 16 फरवरी 2022 तक अपनी आपत्तियां भेज सकते हैं. तथा गठित कमेटी सभी आपत्तियों की जांच करने के बाद 4 मार्च 2022 को अपने विचार प्रस्तुत करेंगी. इसी के साथ एनटीपीसी सीबीटी के दूसरे स्तर की परीक्षा और ग्रुप डी की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.