तीन दिन तक बंद रहेगा दिल्ली रोड़, इन वैकल्पिक मार्गों का करना होगा प्रयोग

रोहतक । अमरुत योजना के तहत दिल्ली सड़क मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है जिसके चलते 29, 30 व 31 जनवरी को दिल्ली सड़क मार्ग बंद रहेगा. बता दें कि सीवर लाइन गढ़ी बोहर के एसटीपी से जोड़ने का काम 29 जनवरी की सुबह से शुरू हो गया है और खुदाई, पाईप बिछाने तथा फिर आवागमन के लिए रास्ता बनाने का काम 31 जनवरी तक दिन-रात किया जाएगा.

Smart Sadak Road

मैनहोल से जोड़ते हुए बड़ी सीवर लाइन दिल्ली मार्ग क्रॉस करके बिछाई जानी है ताकि गढ़ी बोहर एसटीपी से जुड़ सके. इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था ने जिला प्रशासन और पुलिस से हरी झंडी मिलते ही युद्धस्तर पर काम छेड़ दिया है. पुलिस प्रशासन के साथ नगर निगम के अधिशासी अभियंता हेडक्वार्टर मनजीत दहिया ने भी बैठक करते हुए 29 जनवरी की सुबह पांच बजे से 31 जनवरी तक दिल्ली रोड गोयल पेट्रोल पंप के पास रास्ता बंद करना तय किया गया है. मार्ग के दोनों तरफ बड़े-बड़े बैरियर व बोर्ड लगाए गए हैं ताकि वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग से होकर आवागमन कर सकें. वहीं, निगम की टीम ने वैकल्पिक रास्तों का निरीक्षण भी कर लिया है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

वैकल्पिक मार्ग तय किए

मेयर मनमोहन गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से आने वाले वाहन गोयल पेट्रोल पंप के पास से सेक्टर-27 की तरफ जाएंगे. करीब डेढ़ किलोमीटर आगे टी प्वाइंट से ओमेक्स सिटी (सीधे हाथ) की तरफ से मुड़ेंगे. वाहन ओमेक्स सिटी फ्लाईओवर से होते हुए सर्किट हाउस से होते हुए दिल्ली बाईपास पहुंचेंगे. इसी तरह से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन जाएंगे. वहीं, दिल्ली की तरफ से सोनीपत जाने वाले वाहन आईएमटी चौक या गोयल पेट्रोल पंप के सामने आईएमटी से होते हुए गढ़ी बोहर और फिर सोनीपत रोड़ पर पहुंचेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.