Delhi में कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी, इन चीजों को खोलने की दी गई इजाजत

नई दिल्ली । कोरोना संक्रमण मामलों में कमी आने पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगी पाबंदियों के दायरे में कटौती की गई है. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी (DDMA) ने शुक्रवार को हुई बैठक में कई बड़े निर्णय लिए हैं. डीडीएमए ने विशेषज्ञों की सलाह, कोरोना संक्रमित मरीजों की घटती संख्या और कोरोना की लगातार घटती पॉजिटिविटी रेट के आधार पर कई तरह की पाबंदियों को हटाने का फैसला लिया है. अगर अब आप दिल्ली में अकेले गाड़ी में सफर कर रहे हैं तो आपको मास्क लगाने की जरूरत नहीं है.

arvind kejriwal

उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में सीएम अरविंद केजरीवाल और कई अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे. बैठक में जिम, स्कूल-कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूट को दोबारा से खोलने का फैसला लिया गया. इसके पहले व्यापारी संगठन कर्फ्यू हटाने और अभिभावक स्कूल खोलने को लेकर दिल्ली सरकार से मांग कर चुके थे.

डीडीएमए ने यें फैसला लिया

• SOP और CAB के पालन के अनुसार, चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोला जाएगा. 7 फरवरी से नौवीं और बारहवीं के स्कूल खुलेंगे. जिन टीचर्स ने कोरोना वैक्सीन डोज नहीं लगवाई है उन्हें स्कूल में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

• कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए उच्च शिक्षा संस्थान और कोचिंग इंस्टीट्यूट खोले जाएंगे. कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा.

• नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. हालांकि नाइट कर्फ्यू अब रात के 10 की बजाय 11 बजे से शुरू होगा.

• कार्यालय में 100 फीसदी क्षमता के साथ कर्मचारियों काम कर सकेंगे.

• 15-18 आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाएगी. प्रतिबंधों के साथ जिम खोलने की इजाजत दी गई है.

दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 13630 हो गया है. इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमण की दर 4.3 फीसदी हो गई है. यानि कोरोना संक्रमण की दर 5% से भी नीचे आ गई है जो बेहद राहत भरी खबर है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.