हरियाणा: केएमपी एक्सप्रेसवे पर बनाए जाएंगे 4 नए शहर, 10 लाख में मिलेगा मकान

चंडीगढ़ । बढ़ती जनसंख्या की वजह से लोगों को अपना आशियाना बसाने में समस्या आ रहे हैं. को लेकर सरकारें चिंतित है. लेकिन हरियाणा सरकार ने चिंता को छोड़कर 10 लाख में लोगों को मकान उपलब्ध करवाने के लिए शानदार योजना तैयार कर ली है. हरियाणा सरकार लोगों को घर मुहैया कराने के लिए 5 नए शहर बसाने जा रही हैं. लोगों के सपनों के आशियाने में सभी मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराई जाएंगी. यह सभी बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम में दो दिवसीय अर्बन डेवलपमेंट काउंसिल के दौरान कही.

Fourlane Highway

केएमपी एक्सप्रेसवे पर बसाए जाएगें 4 नए शहर

प्रदेश सरकार की योजना के तहत केएमपी एक्सप्रेस वे के किनारे 4 नए शहर बसाए जाएंगे. बता दे इस एक्सप्रेस वे के किनारे कई हेक्टेयर किस जमीन खाली पड़ी हुई है. ऐसे में सरकार लोगों के लिए इस जमीन का उपयोग करते हुए यहां नए शहर बसाना चाहती हैं. इस योजना की अमलीजामा पहनाने से स्लम एरिया से मुक्ति मिलेगी. वही हरियाणा सरकार 2.5 लाख हेक्टेयर में इन नए शहरों को बनाने की योजना बना रही है.

प्रत्येक शहर 50 हेक्टेयर जमीन पर होगा डेवलप

हरियाणा सरकार की योजना के मुताबिक प्रत्येक शहर 50000 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया जाएगा. शहर को बनाने के लिए सबसे पहले सरकार उन जगहों पर पानी, सीवर और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित करेगी. ताकि यहां रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. साथ ही शहरों में सरकार उद्योग लगाने की भी योजना बना रही है. ताकि लोगों को रोजगार के लिए इधर-उधर भटकना पड़े.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे

कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे को दिल्ली एनसीआर इस सबसे बड़े रिंग रोड में शामिल किया जाएगा. जिससे हरियाणा यूपी दिल्ली समेत कई शहर आपस में जुड़ जाएंगे जिससे यातायात बेहतर होगा एवं खाद्य एवं अन्य पदार्थों को एक जिले से दूसरे जिले में पहुंचाना आसान हो जाएगा आपको बता दें इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण 2013 में एचएसआईडीसी द्वारा शुरू किया गया था और 2018 में यह बनकर तैयार हो गया.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.