सिर्फ़ 2 शेयर से 1 दिन में राकेश झुनझुनवाला ने कमाए 861 करोड रुपए, जानिए कैसे

नई दिल्ली । शेयर बाजार के कारोबारी सत्र गुरुवार को तेजी के बीच भारतीय निवेशक राकेश झुनझुनवाला की कुल संपत्ति में करीब 861 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला. जिसकी वजह उनके दोष है पोर्टफोलियो स्टॉक टाइटन कंपनी और स्टार हेल्थ इंश्योरेंस में आई जोरदार बढ़ोतरी रही है. गुरुवार के कारोबारी सत्र में Titan company के शेयर 118.70 रुपए प्रति शेयर भारी उछाल के साथ 2587.30 से बढ़कर 2706 पर जा पहुंचा. इसी प्रकार स्टार हेल्थ इंश्योरेंस किसी और ने भी 608.80 रुपए की बढ़ोतरी के साथ प्रति शेयर 641 रुपए पर आ गए. इस शेयर में गुरुवार को 32.20 प्रति शेयर इजाफा देखने को मिला है.

share

शेयर होल्डर राकेश झुनझुनवाला

Titan company के अक्टूबर दिसंबर 2021 में भतार शेयर होर्डिंग पार्टर के तौर पर कंपनी में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला दोनों ने होर्डिंग की थी. राकेश झुनझुनवाला के पास Titan company के 3,57,10,395 शेयर यानी 4.02 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. कंपनी में उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की होल्डिंग 954 0575 यानी 1.07 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इसी प्रकार दोनों झुनझुनवाला दंपत्ति की Titan company में संयुक्त हिस्सेदारी 5.09% की है. वही एक्सचेंज द्वारा उपलब्ध ताजा जानकारी के मुताबिक बिग बुल राकेश झुनझुनवाला ने बताया है कि उनके पास स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के 10,07,53,935 यानी कि कंपनी शेयर की 17.50 की हिस्सेदारी है.

राकेश झुनझुनवाला की संपत्ति में हुई कितनी बढ़ोतरी

राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की Titan company की संयुक्त हिस्सेदारी 5.09% की है. वहीं गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान Titan company के शहर में 118.70 रुपए प्रति शेयर में इजाफा देखने को मिला है. ऐसे में राकेश झुनझुनवाला की संपत्ति में गुरुवार को करीब 537 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह राकेश झुनझुनवाला के पास स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के 10,07,53,935 के शेयर है. वहीं गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के शेयर में 32.20 रुपए प्रति शेयर में इजाफा देखने को मिला है. ऐसे में राकेश झुनझुनवाला की संपत्ति में गुरुवार को करीब 324 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में दोनों कंपनियों के शेयर को मिला दिया जाए तो गुरुवार को राकेश झुनझुनवाला की संपत्ति में 861 करोड रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.