SBI के करोड़ों ग्राहक ध्यान दें! अगर आपके पास भी आ रहा है इस तरह का Message तो तुरंत करें बैंक से संपर्क

नई दिल्ली । भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करोड़ों खाताधारकों के लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. एसबीआई के लगभग 45 करोड़ खाताधारकों के लिए यह खबर बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है. बैंक ने अपने ग्राहकों को फ्रॉड से बचने की अपील की है और इस संबंध में जरुरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

State Bank of India

बैंक ने क्या कहा

भारतीय स्टेट बैंक ने ऑफिशियल वेबसाइट पर लिखा है, प्रिय ग्राहकों..आप हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! इसलिए सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अनुभव के लिए इन बातों का ध्यान रखें…

1. E-mail/ SMS से प्राप्त कोई अनजान लिंक यानि अटेचमेंट पर क्लिक न करें.
2. SBI आपकी पसर्नल जानकरी मांगने के लिए कभी कोई लिंक नहीं भेजता.
3. अपने पासवर्ड/कार्ड नंबर/CVV/OTP जैसी वित्तीय जानकारी किसी से शेयर न करें.
4. पुरस्कार/लॉटरी/आयकर रिफंड के ईमेल/SMS से झांसे में न आएं.
5. कृपया अपना Password नियमित अंतराल पर बदलते रहे.
6. किसी भी ऐसे ऐप को डाउनलोड न करें जो किसी अनजान व्यक्ति द्वारा सलाह दी गई है. हो सकता है कि उस मैसेज पर क्लिक करते ही आपकी बैंक डिटेल्स जालसाजों के पास पहुंच जाएं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

कस्टमर्स यहां करे शिकायत

SBI के नाम का उपयोग करने वाले एक संदिग्ध Email की रिपोर्ट करने के लिए आप [email protected] पर लिख सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.