हरियाणवी सिंगर KD ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, केजरीवाल ने दी ये अहम जिम्मेदारी

चंडीगढ़ । मशहूर हरियाणवी सिंगर KD उर्फ कुलबीर दनोदा ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है. केजरीवाल ने उन्हें स्टार प्रचारक के साथ-साथ पार्टी के युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी है. केडी ने कहा कि लोगों को धर्म-जाति के नाम पर आपस में लड़ाया जा रहा है. ऐसे हालात में लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वो जागरुक बनें और अपने वोट की कीमत समझे.

kd

बता दें कि किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले कुलबीर दनोदा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है. अपनी गायकी के दम पर उन्होंने छोटी सी उम्र में बहुत सारे लोगों को अपना प्रशंसक बना लिया है. उनके द्वारा गाए गए हरियाणवी गाने लोगों के सिर चढ़ कर बोलते हैं. केडी ने जिस तरह से हरियाणवी गीतों को नए अंदाज में पेश किया है, वो लोगों द्वारा खूब सराहा गया है.

केडी उर्फ कुलबीर दनोदा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मुझे स्टार प्रचारक के साथ युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी है, जिसका वो बखूबी से निर्वाहन करेंगे और पार्टी संगठन की मजबूती के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि आमजन के हितों की आवाज उठाने के लिए वो आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

केडी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें धर्म और जाति के नाम पर लड़ने की बजाय शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए लड़ाई लड़नी होगी, तभी देश और प्रदेश तरक्की के पथ पर आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि मैं नेता रहूं या अभिनेता लेकिन हरियाणा के मान-सम्मान की आवाज कभी कम नहीं होने दी जाएगी. हरियाणा के मान-सम्मान के लिए वो हमेशा संघर्ष करते रहेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.