Delhi- NCR में महंगाई का डबल डोज, फिर बढ़े PNG- CNG के दाम, जानिए ताजा रेट्स

नई दिल्ली । तेल विपणन कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तो बढ़ोतरी की ही जा रही थी और अब पीएनजी और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों की जेब पर डाका डालने का काम किया है. जहां सीएनजी गैस की कीमत में बढ़ोतरी से लोगों का सफर महंगा हो जाएगा तो वही पीएनजी दामों में वृद्धि का असर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के करीब 17 लाख परिवारों पर पड़ेगा.

CNG PUMP BHIWANI

मिली जानकारी अनुसार इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लोगों को महंगाई का एक और झटका देते हुए सीएनजी गैस के दाम में 2.50 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए हैं. जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सीएनजी की कीमत 70 रुपये के पार चली गई है. दिल्ली में जहां सीएनजी का भाव 71.61 रुपए प्रति किलोग्राम है तो वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 74.17 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रही है. जबकि गुरुग्राम में सीएनजी गैस 79.94 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रही है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

PNG के भी दाम बढ़े

वहीं, रसोई गैस के सस्ते विकल्प रूप में दिल्ली-एनसीआर में इस्तेमाल की जाने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी की गई है. पीएजी की कीमत में 4.25 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की वृद्धि की गई है. पीएनजी के दामों में वृद्धि के बाद दिल्ली में कीमत 45.86 रुपए प्रति एससीएम हो गई है.

करनाल और रेवाड़ी में इसकी कीमत 44.67 रुपये होगी, जबकि गुरुग्राम में 44.06 रुपए प्रति एससीएम हो गई है. वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में PNG की कीमत 45.96 रुपए प्रति एससीएम हो गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.