ICS कोचिंग सेंटर पर लाइव क्लास के दौरान छात्र की जूते से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर पत्नी ने सफाई में कही यह बात

सोनीपत।अखबार के पूरे एक पेज पर अपना विज्ञापन देने वाला ICS कोचिंग सेंटर आजकल सुर्खियों में बना हुआ है. बता दें कि इस वीडियो में टीचर परिमल लाइव क्लास के दौरान ही एक छात्र की जूतों से पिटाई कर रहे हैं. इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपने-अपने तरीके से इस वीडियो पर प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे हैं.

20220417 164457

सोशल मीडिया पर जहा कुछ लोग इस कुकृत्य के लिए टीचर पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि इस तरह की घटना से बच्चा मानसिक रूप से आहत भी हो सकता है. वहीं इस संबंध में अब परिमल सर की पत्नी बबीता ने लाइव आकर इस घटनाक्रम पर सफाई देने की कोशिश की है. वीडियो में वही छात्र भी दिखाई दे रहा है जिसे बेरहमी से पीटा गया था.

लाइव वीडियो के दौरान बबीता ने कहा है कि कुछ लोग इस बात को बेवजह का तूल दे रहे हैं. कोई टीचर किसी छात्र को डांटता है, या किसी कारणवश गुस्से में आकर पिटाई कर देता है तो वह छात्र की भलाई के लिए ही करता है. उन्होंने कहा कि यह छात्र पढ़ाई से भटक गया था और भटके हुए को सही रास्ता दिखाना ही एक अध्यापक का काम होता है. महंगी फीस देकर लोग अपने बच्चों को पढ़ने इसी उम्मीद में भेजते हैं कि उनका बच्चा पढ़-लिखकर कामयाबी हासिल कर सकें.

वहीं इस वीडियो में परिमल सर की पत्नी बबीता के साथ नजर आ रहे उसी छात्र ने कहा कि मैं पिछले 2-3 दिन से ठीक ढंग से काम पूरा नहीं कर पा रहा था जिस वजह से सर ने मेरी पिटाई कर दी. छात्र ने कहा कि टीचर बच्चों को डांट सकते हैं और मार भी सकते हैं. मां-बाप के बाद टीचर का भी हक है कि वह गलत रास्ते पर चल रहे अपने बच्चे को धमका सकें और जरूरत पड़े तो पिटाई भी कर दे. उसने कहा कि बच्चों की भलाई के लिए ही टीचर ये सब करते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.