गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बुलंद, कैश वैन से बंदूक के नोक पर की 1 करोड़ की लूट

गुरूग्राम ।  राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक कैश वैन से एक करोड़ रुपये की लूट की खबर सामने आ रही है.यहां चार से पांच हथियारबंद बदमाशों ने कैश वैन के जरिए लूट को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले कैश वैन के चालक व कर्मचारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डाली, फिर बंदूक की नोक पर पूरी तिजोरी को साफ कर दिया.

Firing

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

बता दें कि दोपहर में चार से पांच हथियारबंद बदमाशों ने कैश वैन के जरिए लूट को अंजाम दिया है. पहले बदमाशों ने कैश वैन के चालक की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और फिर पिस्टल की नोक पर पूरी घटना को अंजाम दिया. साइबर सिटी गुरुग्राम में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लोगों को डर है कि जब हथियारबंद बदमाश कैश वैन से करोड़ों रुपये की लूट को अंजाम दे सकते हैं तो राहगीरों का क्या होगा.

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहनों की संख्या का पता लगाने का प्रयास कर रही है ताकि कैश वैन से एक करोड़ रुपये की लूट को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और इस लूट का पर्दाफाश करेगी. हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ में किसी भी तरह का सुराग नहीं लगा है. जिस वजह से अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के हजारों लोगों के लिए खुशखबरी, इस सेक्टर के 220 KV सबस्टेशन का रास्ता साफ

आपको बता दें कि बीते दिनों दिल्ली से भी इसी तरह की लूट की खबर सामने आई थी. जहां बदमाशों ने बंदूक की नोक पर पूरे बैंक को लूट लिया था.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.