कोविड गाइडलाइंस पर दिल्ली मेट्रो ने दिखाई सख्ती, यात्रियों के लिए जारी किया ये बयान

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना (Corona) महामारी फिर से अपने पांव पसार रही है. कोरोना संक्रमण मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली में फेस मास्क पहनना फिर से अनिवार्य कर दिया गया है और बिना मास्क पाए जाने पर 500 रुपए जुर्माना वसूली का अधिकारिक आदेश भी जारी हो चुका है. इस बीच अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भी एक बयान जारी कर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए सलाह जारी की है.

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने एक बयान में कहा कि कोविड मैनेजमेंट अथॉरिटी की तरफ से जारी नए दिशा-निर्देशों को देखते हुए डीएमआरसी एक बार फिर से आम जनता को कोरोना के नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करता है. अपनी और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मास्क अवश्य पहनें और कोविड नियमों का सख्ती से पालन करे. साथ ही कहा गया है कि नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

मेट्रो के अंदर और स्टेशनों पर उड़न दस्ते होंगे मौजूद

अनुज दयाल ने अपने बयान में आगे कहा है कि कोरोना संक्रमण को रोकने और सभी लोग कोविड नियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं, इसको सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो के अंदर और स्टेशनों पर उड़न दस्तों की स्पेशल टीम तैनात की गई है. उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों से आग्रह किया जाता है कि वे कोविड नियमों का सख्ती से पालन करे और इस संबंध में डीएमआरसी का बराबर सहयोग करें.

यह भी पढ़े -  पोस्ट ऑफिस का बदला अंदाज, QR कोड; UPI और बैंकिंग से Gen- Z को लुभाने की तैयारी

बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा फिर से बढ़ रहा है. राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीन हजार के पार चली गई है. गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 965 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत भी हुई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.