अब डिजिटल होगा हरियाणा रोडवेज विभाग, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ले सकेंगे टिकट

चंडीगढ़ | हमारा भारत अब तेजी से विकास कर रहा है जिसका सबसे बड़ा उदहारण Digitalization है. गौरतलब है पैसे का लेन देन हो, कुछ खरीदना हो अब हर एक छोटी चीज को हम घर बैठे कर सकते हैं. अब इसी विकास की तरफ कदम बढ़ाया है हरियाणा रोडवेज विभाग ने जो हरियाणा की रोडवेज बसों में ई-टिकटिंग और स्मार्ट बस पास (Smart Bus Pass) की व्यवस्था लागू करने जा रहा है.

Haryana Roadways

स्मार्ट बस पास से मिलने वाले फायदे

  • स्मार्ट बस पास के द्वारा समय की बचत होगी साथ ही रोडवेज विभाग की आमदनी भी बढ़ेगी.
  • बस पास की अवधि समाप्त हो पर पहले लोगों को रिन्यू के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता है, लेकिन अब पास Digital होने के बाद लोग इसे ऑनलाइन ही रिन्यू करवा सकेंगे.
  • स्मार्ट बस पास को मशीन में स्वैप करते हैं उसकी सारी जानकारी आसानी से सामने आ जाएगी. जिससे पता चल पाएगा कि व्यक्ति ने कितनी बार बस में सफर किया है.
  • व्यक्ति Debit और Credit Card के माध्यम से भी टिकट ले सकेंगा. हालांकि, यह पूरी प्रक्रिया कैसे काम करेगी इसके लिए अधिकारियों को अभी ट्रेनिंग दी जा रही है.
यह भी पढ़े -  17 जुलाई को चंडीगढ़ जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, PM मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम

भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक

कई बार ऐसी शिकायतें आती हैं कि रोडवेज कर्मचारी यात्रियों को पुराना टिकट देकर दो नंबर का पैसा कमाते हैं. लेकिन डिजिटलाइजेशन होने से टिकट के ब्लैक होने का खतरा भी कम हो जाएगा. क्योंकि सभी काम ऑनलाइन माध्यम से होगा.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.