HBSE 10th Result Direct Link: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक

चंडीगढ़, HBSE 10th Result Direct Link | हरियाणा के दसवीं के छात्रों के लिए खुशखबरी है. दसवीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है. बता दें कि हरियाणा बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इससे पहले 15 जून को 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ था. आप इस पोस्ट में डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते हो.

BSEH Haryana Board

ऐसे करें रिजल्ट चेक

चरण-1 सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.

चरण -2 होमपेज पर ‘एचबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2022’ पर क्लिक करें.

चरण -3 इसके बाद आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

चरण-4 आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

चरण -5 अपना परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.

इस साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 3.25 लाख छात्र शामिल हुए थे. परीक्षाएं 31 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा एक साल के अंतराल के बाद ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

पास करने के लिए आवश्यक नंबर

हर बोर्ड की तरह हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में भी पासिंग मार्क्स 33 फीसदी है. छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 अंक प्राप्त करने होंगे. एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वालों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.