मॉनसून को लेकर अच्छी खबर, हरियाणा में इस तारीख के बाद होगी झमाझम बारिश

करनाल | देश के कई राज्यों बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में मानसून दस्तक दे चुका है और जमकर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं हरियाणा में मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. हालांकि पिछले कुछ दिनों में हरियाणा में प्री मानसून की बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में गिरावट दर्ज हों रही है.

Barish Weather

मौसम विभाग का कहना है कि अब हरियाणा में मौसम में बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. अब अगले कुछ दिनों तक उमस व गर्मी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी. अच्छी खबर यह है कि गर्मी का यह दौर ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहने वाला है और जून के आखिर में प्रदेश में मानसून की बारिश होने की संभावना है.

वहीं अब हरियाणा सहित ज्यादातर उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां शुरू होने के आसार कम हैं. प्री मानसून गतिविधि उत्तर भारत की पहाड़ियों तक ही सीमित रहेगी और मैदानी इलाकों में केवल एक-दो जगह ऐसी गतिविधियां संभव हैं,. 23 से 27 जून के बीच उत्तरी मैदानी इलाकों और पहाड़ियों पर भी बारिश होने की संभावना बढ़ रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई अंडरपास बंद

28 जून के बाद झमाझम बारिश

इसके बाद 28 जून के आसपास तेज बारिश होने के आसार हैं. वहीं अगले सप्ताह उत्तर भारत में कुछ बारिश हो सकती है. यह बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए बेहतर आधार तैयार करेगी. इसके बाद जल्द ही हरियाणा में मानसून की बारिश देखने को मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.