हरियाणा में 50 से कम बच्चों वाले 916 सरकारी स्कूल हो सकते हैं मर्ज, देखें जिलेवार लिस्ट

चंडीगढ़ | शिक्षा विभाग हरियाणा में 916 स्कूलों को मर्ज कर सकता है. इसे लेकर विभाग ने पहले उन स्कूलों का डाटा लिया जिनमें से 50 से कम विद्यार्थी हैं. अब ऐसे स्कूलों की लिस्ट विभाग से जारी हुई है इसके अनुसार यह स्कूल 3 किलोमीटर के दायरे में पड रहे स्कूलों में कभी भी मर्ज किए जा सकते हैं. विभाग ने अगर स्कूलों को मर्ज किया तो यमुनानगर में 62 स्कूल इस दायरे में आ रहे हैं. विभाग की ओर से लिस्ट में कक्षा 9 से 10 वीं के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है.

school corona news

इसके साथ ही संस्कृति मॉडल स्कूलों के नाम और स्टूडेंट का आंकड़ा प्रोफार्मा में दिया गया है. शिक्षक महेंद्र सिंह पवन कुमार कुलवंत का कहना है कि पहले विभाग ने 25 से कम संख्या वाले स्कूलों को नजदीक स्कूलों में मर्ज करना शुरू कर दिया था. अध्यापकों और ग्रामीणों के विरोध के बाद विभाग ने कदम पीछे हटाए थे. अब फिर से वही तैयारी लग रही है. इसे लेकर वे जल्द ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. दूसरी ओर शिक्षा विभाग के डायरेक्टर का कहना है कि विभाग प्रदेश से डाटा ले रहा है. मर्ज करने के लिए कोई मिस कम्यूनिकेशन लग रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

यह है जिलावार छठी से आठवीं और नौवीं से दसवीं के कम बच्चों वाले स्कूल

अंबाला के छठी से आठवीं तक के 78, नौवीं से दसवीं 22,

भिवानी के 59, 31

चरखी दादरी के 37, 34

फरीदाबाद केवल नौवीं और दसवीं के 3

फतेहाबाद के 16, 3

गुरुग्राम के 28, 7

हिसार के 46, 47

झज्जर के 47 और 9वीं 10वीं के 32 स्कूल

जिंद के 39, 24

कैथल के 21, 5

करनाल के 39, 13

कुरुक्षेत्र के छठी से आठवीं 99, 9वी से दसवीं तक 7 स्कूल दायरे में

महेंद्रगढ़ के 96, 30

मेवात में केवल 6 से आठ वाले 36 स्कूल आ रहे

पलवल के 36, 11

पंचकूला के 35, 3

पानीपत के 58

रेवाड़ी के 68, 44

रोहतक के 17, 63

सिरसा के 32, 8

सोनीपत के 26, 33

यमुनानगर में 56 और 6 स्कूल नौवीं दसवीं वाले मर्ज किए जा सकते हैं. इसलिए प्रदेश भर से कम बच्चों वाले स्कूलों की संख्या मंगवाई गई है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.